छत्तीसगढ़

डबल मर्डर से राजधानी रायपुर में मचा बवाल : मोहल्ले से अपहरण कर ले गए……

रायपुर। राजधानी रायपुर में डबल मर्डर से मचा  बवाल ,  शराब दुकान के बाहर विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्या से गुस्साए मृतक युवक के दोस्तों ने अपहरण कर दूसरे युवक की भी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से सनसनी फ़ैल गई है। फिलहाल पुलिस ने संदेहियो को हिरासत में ले लिया है। जांच जारी है

दरअसल यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। जहां पर शराब दुकान के बाहर हुए विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, हरीश नाम के एक युवक ने अपने साथियों के साथ रोहित की हत्या की है। इसके बाद मृतक युवक के गुस्साए दोस्तों ने हरीश का अपहरण कर उसकी भी हत्या कर दी।

चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और शराब दुकान से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर मामले की पड़ताल में जुट गए हैं। घटना के बाद पुलिस 3 संदेहियों को लिया हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आमासिवनी स्तिथ शराब दुकान में हुई चाकूबाजी का सीसीटीवी फुटेज सामने आए है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने हरीश की हत्या की है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बजाय हरीश के पिता तथा चाचा के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें जबरन उठाकर थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक, चाकूबाजी की घटना में आमासिवनी निवासी हरीश साहू और ओडिशा निवासी रोहित सागर की मौत हुई है। हरीश के भाई आदित्य ने बताया कि, आमासिवनी शराब दुकान के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान उसका भाई विवाद सुलझाने के लिए गया। इसके बाद वह वापस लौट आया। इस दौरान बदमाशों के ग्रुप ने रोहित सागर की चाकू मारकर हत्या कर दी।

शराब दुकान शराब दुकान में मारपीट करने का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश रोहित के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं, सीसीटीवी में हरीश भी दिख रहा है। बदमाशों के हाथ में लकड़ी का बत्ता दिख रहा है, जिसमें बदमाश रोहित पर बत्ते से वार करते नजर आ रहे हैं। साथ ही एक बदमाश लकड़ी के बत्ते से शराब दुकान की खिड़की को ठोकते नजर आ रहा है।

मोहल्ले से अपहरण कर ले गए
हरीश के भाई के मुताबिक, 25-30 की संख्या में बदमाश आमासिवनी के पास से हरीश का अपहरण अपहरण कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और वहां चाकू से हत्या कर दी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Neha Bora News: एक अकेली नेहा बोरा ने केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया? सड़कों से संसद तक गूंज रही छात्र नेता की आवाज

नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…

6 hours ago

Jyoti Singh News: बलिया कोर्ट पहुंचीं ज्योति सिंह, बोलीं- पैसा का पावर दिखा रहे हैं पवन सिंह, पति-पत्नी विवाद में फिर बढ़ी हलचल

पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…

6 hours ago

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, विधायक ने दी सफाई

पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…

6 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर रायपुर लौटे अरुण साव, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा का जोरदार स्वागत

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़…

9 hours ago

कृषक उन्नति योजना 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, 21 क्विंटल धान बेचने की शर्त नहीं

रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…

9 hours ago

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: छत्तीसगढ़ के 6,691 गांवों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 733 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…

9 hours ago