रायपुर : भारतवर्ष के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवम्बर, बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे पुराने और सबसे बड़े पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में उनका पुण्य स्मरण किया गया। अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी और वरिष्ठतम संकाय सदस्य डॉ. अरविंद नेरल द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय भवन के प्रवेश द्वार पर स्थापित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी चिकित्सा शिक्षकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने पंडित नेहरू के योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. अरविंद नेरल ने कहा कि पंडित नेहरू सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं और उन्होंने भारत के विकास की मजबूत नींव रखी है।
इस अवसर पर अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ.संतोष सोनकर, डॉ.एस.बी.एस.नेताम, डॉ. पी. के. खोडियार, डॉ. देवप्रिया लकड़ा, डॉ.मंजू सिंह, डॉ.सुमीत त्रिपाठी, डॉ.प्रतिभा जैन शाह, डॉ.ज्योति जायसवाल, डॉ.जागृति अग्रवाल, डॉ.उषा जोशी, डॉ.स्निग्धा जैन, डॉ.कमलेश जैन, डॉ.प्रवीण कुर्रे, डॉ.अमित अग्रवाल, डॉ.दिवाकर धुरंधर, डॉ.कुशल चक्रवर्ती, डॉ.प्रशांत जायसवाल, डॉ. अंकित शर्मा एवं अन्य संकाय सदस्य एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…
पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…
पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़…
रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…
रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…