रायपुर, कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने आज निगम चुनाव में अपने जीत के प्रति आश्वस्त नज़र आई।उन्होंने कहा कि चुनाव घोषणा के बाद प्रचार के बाद सीमित समय मिला था ऐसे में वे हर संभव मतदाताओं के पास पहुंचने की कोशिश की ,लोगों को बातों को गंभीरता से सुना और समझा जिसका नतीजा यह रहा कि आज मतदाता अपना भरपूर आशीर्वाद देते दिखे। उन्होंने कहा मतदान केंद्रों में मतदाताओं का स्नेह झलका।
दीप्ति दुबे ने कहा कि चुनाव के दौरान बहुत से मतदान केंद्रों में मशीन खराब होने की शिकायतें आ रही थी। जिसके कारण मतदान शुरू होने में काफी देरी हो गई ।वहीं बहुत से वार्ड के मतदाताओं का नाम गायब हो गया जिससे वह मतदान से वंचित हो गए जिसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में की गई। श्रीमति दुबे ने कहा कि रायपुर की जनता उनकी सरलता,सहजता,समाजसेवा को देखकर विश्वास जताया है।इसके लिए वह मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा अगर उन्हें जीत मिलती है तो अपने किए सारे वादों को पूरा कर एक समृद्ध शहर बनाएगी। दीप्ति दुबे अपने पति श्री प्रमोद दुबे के साथ सबसे पहले कंकाली अस्पताल स्थित दक्षिण मुखी हनुमान जी की पूजा कर, आनंद समाज स्थित बूथ में अपना मताधिकार का प्रयोग किया।उपरांत विभिन्न वार्डो के मतदान केंद्रों में जा कर कार्यकर्ताओं से मिल कर मतदान को ले कर चर्चा की।
नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…
पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…
पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़…
रायपुर। kisan. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…
रायपुर । देश के जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक…