बिहार

बिहार में जीविका से जुड़ीं महिलाएँ करती हैं 56 हजार करोड़ का कारोबार

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 105 करोड़ रुपये की राशि से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की स्थापना राज्य की 1 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण की दिशा में एनडीए सरकार की ऐतिहासिक पहल है।

श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिस बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया, उससे लघु एवं छोटे उद्योग से जुड़ी महिलाओं को कम व्याज पर कर्ज मिल सकेंगे।

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज बिहार में 1 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाएं जीविका समूह से जुड़कर कुटीर उद्योग चला रही हैं और 56 हजार करोड़ रुपये का कारोबार कर रही हैं। उनकी मेहनत और उद्यमिता से राज्य के जीएसटी संग्रह में भी महत्वपूर्ण योगदान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं छोटे व्यवसाय से लेकर उत्पादक कंपनियां स्थापित कर चुकी हैं। हालांकि अब तक अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें दूसरे वित्तीय संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था, जो ऊंची ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराते थे। सरकार की इस नई पहल से अब उन्हें कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा।

श्री चौधरी ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को एनडीए सरकार बनने के बाद महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। बिहार देश का पहला राज्य बना, जहां पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिला। इसके अलावा पुलिस और शिक्षकों की भर्ती में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया। आज बिहार देश में सबसे अधिक महिला पुलिस बल वाला राज्य है।
उन्होंने कहा कि बिहार में महिला शिक्षकों की संख्या भी दो लाख से ज्यादा है। हाल ही में सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की योजना भी शुरू की है, ताकि वे स्वरोजगार से जुड़ सकें और अपनी आजीविका को मजबूत बना सकें।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

10 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

10 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

11 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

11 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

14 hours ago