रायपुर। भाजपा के इशारे पर किए जा रहे वोट चोरी, मतदाता सूची में गड़बड़ी और एसआईआर की त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के साथ प्रदेश के कोने-कोने से आए में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। कांग्रेसजन राजीव गांधी चौक पर बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किये। कांग्रेसजन अपने साथ मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के तीन पुतले ले कर आए थे, जिनका दहन किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने भाषण में वोट चोरी, पार्टी चोरी, विधायक – सांसद चोरी के खि़लाफ़ अपनी बाते रख कर पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या के सूत्रधार ज्ञानेश कुमार को बताया और कहा कि लोकतंत्र विरोधी हरकतो से पूरे देश में आम जनता अपने मतो के अधिकार छीने जाने को लेकर आशंकित है ।
प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ज्ञानेश कुमार को भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया और उनके द्वारा देश की चुनावी लोकतंत्र प्रक्रिया को खत्म करने का आरोप लगाया । पूरे देश में 21 राज्यों में भाजपा सरकारों के बनने और केंद्र में एनडीए की मिली जुली सरकार बनाने में ज्ञानेश कुमार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है। ज्ञानेश कुमार के बारे में केरल के पूर्व मुख्य सचिव द्वारा ज्ञानेश कुमार के ऊपर लगाए गए आरोप की भी जांच की मांग की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी के एजेंट के रूप में केरल के पूर्व मुख्य सचिव को सांसद टिकट देने का लालच दिया था।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकारों को हर स्तर पर लड़ने का आव्हान किया। एसआईआर, परिसीमन के द्वारा प्रदेश दर प्रदेश बीजेपी को सरकार बनाने में ज्ञानेश कुमार की भूमिका को सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान ले कर बर्खास्त करना चाहिए ।
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, दीपक बैज एवं डॉ. चरण दास महंत ने काले गुब्बारे उड़ा कर मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के खि़लाफ़ नारेबाजी की और उनके पुतले जलाये गए। सभा को संबोधित करने के बाद नेतागण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर बैरिकेड तोड़कर आगे निकले और नगर घड़ी चौक के पास बैरिकेड को धकेल कर तोड़ा और बैरियर्स पर चढ़ कर नारेबाजी करने लगा।
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…
रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता…
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…