दुर्ग : भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े लोहा चोरी मामले की जांच अब CBI करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजपत्र में अधिसूचना जारी कर CBI जांच के लिए सहमति दे दी है और पूरे प्रदेश में जांच का अधिकार दिया गया है। अब CBI जांच से इस पूरे नेटवर्क और जुड़े लोगों की भूमिका पर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।
बता दे की यह मामला 26 मई 2026 को तब सामने आया जब दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीह और हथखोज इलाके में पुलिस ने कार्रवाई की। जांच में खुलासा हुआ कि भिलाई स्टील प्लांट से करीब 250 टन लौह स्क्रैप चोरी किया गया था, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। चोरों ने फ्लाई ऐश के नीचे लोहा छिपाकर उसे बाहर निकाला और रसमड़ा स्थित एक निजी फैक्ट्री में खपाया।
इस मामले में अब तक 21 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तारों में भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी, स्क्रैप कारोबारी, ट्रांसपोर्टर और रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग व डायरेक्टर शामिल हैं। हालांकि, विनोद कुमार गर्ग को बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके अलावा CISF के सात जवानों को भी ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया है।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 20 जुलाई 2026 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस मामले में CBI जांच की मांग की थी। मीडिया में इस मामले की खबर दिखाए जाने के बाद CBI जांच की मांग और तेज हो गई थी। अंततः राज्य सरकार ने CISF की सिफारिश के बाद CBI को जांच सौंपने का फैसला लिया।
अब CBI चोरी किए गए स्क्रैप की खरीद-फरोख्त, ढुलाई और कंपनी तक पहुंचाने में शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी।
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…
रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता…
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…