Chaupal News. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विगत दिवस नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ आदिवासी कंवर समाज युवा प्रभाग, रायपुर द्वारा आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत–2025 करमा तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी संस्कृति और परंपराएं हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ नैतिक कर्तव्य भी है।
संस्कृति और परंपराएं समाज को जोड़ने का माध्यम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि करमा तिहार जैसे पारंपरिक पर्व समाज को एकजुट करने के साथ स्नेह, सद्भाव और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। यह खुशी की बात है कि कंवर समाज के युवा राजधानी रायपुर में अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए करमा तिहार का आयोजन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आदिवासी समाज में अलग-अलग अवसरों पर करमा पर्व मनाने की परंपरा है। भादो एकादशी का करमा कुंवारी बेटियों से जुड़ा पर्व है, जिसमें वे भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अच्छे वर और सुखमय गृहस्थ जीवन की कामना करती हैं। वहीं, दशहरा करमा और जियुत पुत्रिका करमा भी आदिवासी संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपराएं हैं। जियुत पुत्रिका करमा में माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए कठिन व्रत रखती हैं।
आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को मिलेगा सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। छत्तीसगढ़ में भी अंग्रेजों के खिलाफ 12 आदिवासी क्रांतियां हुईं। इन महानायकों के योगदान और आदिवासी संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नवा रायपुर स्थित ट्राइबल म्यूजियम में आदिवासी नायकों की छवियों को प्रदर्शित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आ
