छत्तीसगढ़

ट्रंप के टैरिफ से देश की अर्थव्यवस्था तबाह, बड़बोले विषगुरु की नाकामी की सजा भोगने देश के निवेशक मजबूर : कांग्रेस

रायपुर। मोदी सरकार के विदेश नीति और आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि ट्रंप के टैरिफ से देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई है। मुख्यतः ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, दूरसंचार उपकरण, कॉटन फैब्रिक, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मास्युटिकल उत्पादन पर विपरीत असर स्पष्ट परिलक्षित है। शुक्रवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट केपीटलाइजेशन 40341043 से घटकर आज सोमवार को 38395173 करोड़ पर आ गया। आज चंद मिनटों में ही निवेशकों की संपत्ति में 19.45 लाख की कमी आ गई। बड़बोले विषगुरु की नाकामी की सजा भोगने देश के निवेशक मजबूर हैं। सच स्वीकार करने के बजाय अब भी भाजपा के कई नेता अमेरिका के रिवर्स टैरिफ के फायदे गिना रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है मोदी सरकार की आर्थिक नाकामी के चलते डॉलर ऐतिहासिक रूप से शिखर पर है, रुपया लगातार गिर रहा है, विदेश से होने वाले व्यापार में लगातार गिरावट आ रही है, मोदी सरकार आने के बाद से देश पर कुल कर्ज का भार लगातार बढ़ रहा है, राजकोषीय घाट बढ़ा है, व्यापार संतुलन बिगड़ चुका है, देश के संसाधन और सार्वजानिक उपक्रम बेचे जा रहे हैं, सरकार की कुप्रबंधन और अनर्थशास्त्र के चलते देश की अर्थव्यवस्था बदली की कगार पर पहुंच चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार की दावे और जमीनी हकीकत में जमीन आसमान का अंतर है। हक़ीक़त यह है कि 2014 में मोदी सरकार आने के बाद से विदेशों से हमारे संबंध लगातार खराब हो रहे हैं, निर्यात लगातार घट रहा हैं, आयात पर निर्भरता बढ़ रही है, व्यापार संतुलन बुरी तरह से बिगड़ चुका है, केवल जुमलो में ही मोदी सरकार का डंका बज रहा है, हकीकत यह है कि हमारे पड़ोसी देशों नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका से भी संबंध खराब हो चुके हैं। गरीबी और भूखमरी में डंका बज रहा है, महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रहा है, उद्यो व्यवसाय चौपट हो रहे हैं लेकिन यह सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जिस ट्रंप को मोदी जी अपना मित्र बताते थक नहीं रहे थे उन्हीं के द्वारा थोपे गये रिवर्स टैरिफ से देश की अर्थव्यवस्था चरमराने लगी है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में सूने मकान में दोबारा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार; 9.31 लाख का माल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…

2 hours ago

रायपुर: ई-रिक्शा में लिफ्ट देकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

2 hours ago

Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम 4 रुपये बढ़ा, दूध खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS सीटें बढ़कर होंगी 18,050; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…

5 hours ago

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1831 करोड़ रुपये, भाईदूज पर दिया उपहार

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…

5 hours ago