भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालयों और एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की आगामी दो वर्षों की योजना के अनुसार प्रदेश में कुल 56 मेडिकल कॉलेज और 18,050 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से जुड़ी सभी संभावनाओं का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही तेजी से पूरी की जाए।
11 जिलों में PPP मॉडल पर खुलेंगे मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री ने मुरैना, गुना, भिंड, टीकमगढ़, अशोकनगर, बालाघाट, सीधी, खरगोन, शाजापुर, रायसेन और झाबुआ में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत स्थापित होने वाले 11 मेडिकल कॉलेजों के लिए तत्काल नई निविदाएं जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इन चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा में इनका संचालन शुरू किया जा सके।
बैतूल, कटनी, धार और पन्ना के मेडिकल कॉलेजों की होगी मॉनीटरिंग
बैठक में मुख्यमंत्री ने बैतूल, कटनी, धार और पन्ना में पीपीपी मॉडल के तहत बनने वाले मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। इन चारों मेडिकल कॉलेजों के संचालन के लिए अनुबंध निष्पादित किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं।
दो साल में 22 नए मेडिकल कॉलेज होंगे शुरू
बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में 20 शासकीय और 14 निजी मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इनमें कुल 6,050 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं।
आगामी दो वर्षों में छह नए शासकीय मेडिकल कॉलेज भी शुरू करने की योजना है। इनमें छतरपुर, दमोह और बुधनी के भवन निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि उज्जैन, राजगढ़ और मंडला में निर्माण कार्य प्रगति पर है।
इसके अतिरिक्त 11 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। एक नए निजी मेडिकल कॉलेज सहित कुल 22 नए चिकित्सा महाविद्यालय आगामी दो वर्षों में संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है।
6,050 से बढ़कर 18,050 होंगी MBBS सीटें
सरकार की योजना के अनुसार नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और पहले से संचालित चिकित्सा महाविद्यालयों में सीटों की संख्या बढ़ाने के बाद एमबीबीएस सीटें बढ़कर 18,050 हो जाएंगी।
शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…
रायपुर : सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार, 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद…
रायपुर। Krishak Unnati Yojana. छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और खेती को…
Ramayana movie: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण बॉक्स ऑफिस पर शानदार…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में…
पटना। Chhath puja. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई…