नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को दुबई के क्राउन प्रिंस और यूएई के डिप्टी प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुबई भारत-यूएई की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। पीएम मोदी ने इस मुलाकात को दोनों देशों की गहरी दोस्ती का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह यात्रा भविष्य में और भी मजबूत सहयोग का रास्ता खोलेगी।
शेख हमदान मंगलवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे हैं, यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। उनके साथ यूएई सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक उच्च स्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी साथ आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया। इस दौरान शेख हमदान ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।
शेख हमदान ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद कहा कि यह मुलाकात भारत-यूएई के मजबूत रिश्तों की पुष्टि करती है। उन्होंने कहा कि दोनों देश विश्वास, साझा इतिहास और एक समृद्ध भविष्य के सपने के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…
रायपुर। Chhattisgarh Kranti Sena. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महादेव घाट में छठ पर्व की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…
शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…