छत्तीसगढ़

भोरमदेव शक्कर कारखाना में पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना पेराई बंद होने की तृतीय सूचना जारी

Bhoramdev Sugar Factory, Kawardha । भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा, द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना पेराई बंद होने की तृतीय सूचना जारी की गई है। कारखाना प्रबंधन ने अपने कार्यक्षेत्र के समस्त अंशधारी एवं गैर-अंशधारी गन्ना उत्पादक कृषकों को सूचित किया है कि वर्तमान पेराई सत्र के अंतर्गत गन्ना खरीदी की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। कारखाना प्रबंधन द्वारा संबंधित गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय कर दी गई है। जिन कृषकों को किसी कारणवश गन्ना आपूर्ति पर्ची प्राप्त नहीं हुई है, वे तत्काल कारखाना परिसर स्थित गन्ना विभाग अथवा अपने क्षेत्र सहायक से संपर्क कर पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे कृषक जिन्होंने अपना शेष गन्ना जूस, बीज अथवा गुड़ निर्माण के लिए सुरक्षित रखा है तथा शक्कर कारखाना में पेराई के लिए विक्रय नहीं करना चाहते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे इस संबंध में कारखाना के गन्ना विभाग को लिखित सूचना उपलब्ध कराएं। कारखाना प्रबंधन ने जिले के समस्त गन्ना उत्पादक कृषकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपना शेष गन्ना 24 फरवरी 2026 तक कारखाना परिसर में पहुँचाना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के पश्चात गन्ना उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में कारखाना प्रबंधन किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति अथवा दावे के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

11 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

11 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

12 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

13 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

15 hours ago