बिहार

कार्यकर्ताओं का उत्साह आगामी विधानसभा चुनाव के परिणाम अभी ही बता दिया: डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना। बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज मधुबनी पहुंचे और वहां जिले की बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के खंगरैठा हाई स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया और उपस्थित एनडीए के उत्साहित कार्यकर्ताओं को अपने विचार साझा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में जिस तरह से उत्साह दिख रहा है वह आगामी विधानसभा चुनाव के परिणाम पहले ही बता दिया।

उन्होंने कहा, “कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ़ होते हैं। वे संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और विचारों को घर-घर तक पहुँचाने का दायित्व निभाते हुए जनता और नेतृत्व के बीच सेतु का कार्य करते हैं।”

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि एनडीए कार्यकर्ताओं की मेहनत से बिहार में फिर से सुशासन की सरकार बनेगी और बिहार के विकास की गति और तेज होगी।

केंद्र की मोदी और प्रदेश की नीतीश सरकार की नीतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हाल में हुए कई चुनावों से स्पष्ट है कि डबल इंजन की सरकार की नीतियां जनता की पहली पसंद हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

12 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

12 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

13 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

14 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

16 hours ago