बिहार

बिहार में मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना की शुरुआत

Spread the love

Bihar News, पटना। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से मंगलवार को बिहार म्यूजियम में मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत प्रथम पेंशन राशि वितरण समारोह एवं 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पटना जिले के 18 वरिष्ठ कलाकारों को पेंशन की राशि प्रतिकृति चेक के द्वारा भौतिक रूप से प्रदान की गई, जबकि राज्य के सभी जिलों से चयनित कलाकारों को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक आयु और कला के क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षों का योगदान देने वाले कलाकारों को 3000 रुपये प्रति माह पेंशन प्रदान की जा रही है। यह पहल राज्य में पहली बार कलाकारों के लिए समर्पित सामाजिक सुरक्षा योजना के रूप में लागू की गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि यह योजना न केवल कलाकारों को आर्थिक सुरक्षा देगी, बल्कि उनकी कला को आगे बढ़ाने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में भी सहायक होगी। उन्होंने कलाकारों से अपनी कला की परंपरा को जीवित रखने का आह्वान किया और कहा कि कला की निरंतरता को बनाए रखने के लिए जो कला अपने तक सीमित है, उसे आने वाली पीढ़ियों को भी बताया जाए ताकि वो कला जीवित रहे।
कार्यक्रम में बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने इस पहल को कलाकारों के सम्मान और संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कलाकारों की साधना और योगदान को पहचान देना सराहनीय है।

विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि आज के पहले ये कलाकार किसी भी पेंशन योजना से आच्छादित नहीं थे। ऐसे में सरकार ने निर्णय लिया कि कला को जीवंत बनाए रखने वाले वरिष्ठ कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कलाकारों ने 50 की उम्र पार कर ली है और कम से कम 10 साल काम किया हो उनको 3000 रुपये प्रति माह पेंशन के रूप में प्रदान की जा रही है। उन्होंने कलाकारों से आग्रह भी किया कि जिन्हें इस योजना के बारे में जानाकरी नहीं है उन्हें बताया जाए और अधिक से अधिक आवेदन आएं।

प्रथम चरण में चयनित कलाकारों को यह राशि दी गई। कार्यक्रम में पटना, सारण, जहानाबाद, बांका, किशनगंज, खगड़िया, अररिया, भोजपुर और पूर्णिया सहित विभिन्न जिलों के अधिकारी और कलाकार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

 

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

15 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

15 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

17 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

17 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

18 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

18 hours ago