छत्तीसगढ़

CG Board Exam News: कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी

Spread the love

Chhattisgarh, रायपुर : लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा कक्षा 5 वीं एवं कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 की समय-सारणी जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य में यह परीक्षाएँ मार्च से अप्रैल 2026 के मध्य आयोजित की जाएँगी।

कक्षा 5वीं की परीक्षा का कार्यक्रम

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी समय सारणी अनुसार कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षाएँ प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की जाएँगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार गणित विषय की परीक्षा 16 मार्च 2026 (सोमवार), अंग्रेजी विषय की परीक्षा 19 मार्च 2026 (गुरुवार), हिंदी विषय की परीक्षा 23 मार्च 2026 (सोमवार) तथा पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा 25 मार्च 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी।

 कक्षा 8वीं की परीक्षा का कार्यक्रम 

इसी प्रकार कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षाएँ प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गणित विषय की परीक्षा 17 मार्च 2026 (मंगलवार), हिंदी विषय की परीक्षा 20 मार्च 2026 (शुक्रवार), अंग्रेजी विषय की परीक्षा 24 मार्च 2026 (मंगलवार), सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा 30 मार्च 2026 (सोमवार), विज्ञान विषय की परीक्षा 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) तथा संस्कृत/उर्दू विषय की परीक्षा 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को आयोजित की जाएगी।

 दिए गए आवश्यक निर्देश 

शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संस्कृत विद्यामंडलम् एवं मदरसा बोर्ड से संबंधित विषयों के प्रश्नपत्रों के लिए भी इसी समय-सारणी का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, परीक्षा व्यवस्था को सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

15 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

15 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

17 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

18 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

18 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

19 hours ago