सरगुजा। Chhattisgarh Patwari Strike News, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में हड़ताल पर गए 819 पटवारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने सभी हड़ताली पटवारियों को तत्काल अपने कर्तव्य पर लौटने और शासकीय कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में संभाग के सभी छह जिलों के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों (एसडीएम) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने संबंधित पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज नोटिस) जारी कर निर्धारित समय पर मुख्यालय में उपस्थित होने, कार्यभार ग्रहण करने और उसी दिन संबंधित तहसीलदार के माध्यम से व्यक्तिगत लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सरगुजा संभाग के छह जिलों में हड़ताल पर गए पटवारियों की संख्या के अनुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें सूरजपुर जिले के 192, सरगुजा जिले के 216, कोरिया जिले के 60, एमसीबी जिले के 51, जशपुर जिले के 150 और बलरामपुर जिले के 150 पटवारी शामिल हैं।
प्रशासन के अनुसार बलरामपुर जिले में मुख्यालय में निवास नहीं करने के कारण पांच पटवारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की गई है। सभी हड़ताली पटवारियों को तत्काल काम पर लौटकर शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने कहा कि सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति अथवा स्वीकृत अवकाश के बिना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण महत्वपूर्ण और समयबद्ध शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इनमें डिजिटल क्रॉप सर्वे, फिजिकल वेरिफिकेशन, एग्रीस्टैक तथा आगामी धान खरीदी से संबंधित किसानों के अभिलेखों का सत्यापन प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों के लिए जरूरी जांच प्रतिवेदन तैयार करने, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और राजस्व न्यायालयों से जुड़े प्रकरणों के निपटारे पर भी असर पड़ रहा है।
चक्रवाती तूफान के कारण विभिन्न क्षेत्रों में हुई फसल क्षति का त्वरित सर्वेक्षण और नुकसान का आकलन किया जाना है। इसके आधार पर पात्र किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी प्राथमिकता से की जानी है।
पटवारियों की अनुपस्थिति के कारण इन जरूरी कार्यों में देरी हो रही है। इससे किसानों और आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अनुपस्थित रहने पर वेतन और सेवा लाभों पर भी कार्रवाई
संभागायुक्त ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति कर्तव्य से अनुपस्थित रहने वाले पटवारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थिति की अवधि के वेतन और अन्य सेवा लाभों के संबंध में भी नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।
इसके साथ ही संबंधित अनुपस्थिति अवधि को सेवा में व्यवधान (ब्रेक इन सर्विस) माने जाने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने सभी संबंधित पटवारियों को तत्काल मुख्यालय में उपस्थित होकर कार्यभार संभालने और शासकीय कार्यों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…