छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: 36 श्रेणियों में राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, जानिए किन विभूतियों को मिलेगा सम्मान

रायपुर। Chhattisgarh State Festival 2026, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, शिक्षा, कृषि, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने राजधानी रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में 36 श्रेणियों के राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य अलंकरण सम्मान प्रदेश की प्रतिभाओं, उनकी उपलब्धियों और समाज के विकास में उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इन पुरस्कारों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं, साहित्यिक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को संरक्षित करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है।

आदिवासी उत्थान और समाजसेवा के क्षेत्र में इन विभूतियों को सम्मान

घोषित सूची के अनुसार आदिवासी सामाजिक चेतना एवं उत्थान के क्षेत्र में शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान धमतरी के डुमन लाल ध्रुव को प्रदान किया जाएगा। अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी (दुर्ग) को मिलेगा।

महिला उत्थान एवं जनजागृति के लिए मिनीमाता सम्मान लोक आस्था सेवा संस्थान, गरियाबंद की सुश्री लता नेताम को दिया जाएगा। सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान के लिए गुरु घासीदास सम्मान कबीरधाम के सुखचंद भास्कर को प्रदान किया जाएगा।

सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार धनसिंह बघेल को, सामाजिक समरसता के लिए महाराजा अग्रसेन सम्मान रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल को तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उपलब्धियों के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, बिलासपुर को दिया जाएगा।

साहित्य, छत्तीसगढ़ी भाषा और लोककलाओं के लिए पुरस्कार

साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में हबीब तनवीर सम्मान रायपुर के डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर को दिया जाएगा। हिन्दी साहित्य के लिए पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान रायगढ़ के डॉ. बिहारीलाल साहू को मिलेगा।

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के लिए चक्रधर सम्मान डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति को, लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के लिए दाऊ मंदराजी सम्मान श्रीमती रेखा जलक्षत्री को तथा छत्तीसगढ़ी लोकगीत के लिए लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान दुर्ग की श्रीमती साधना यादव को प्रदान किया जाएगा।

पंथी नृत्य के लिए देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार सी.एल. रात्रे, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के लिए खुमान साव सम्मान चंद्रभूषण वर्मा और आंचलिक साहित्य एवं लोक कविता के लिए लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार दुर्गा प्रसाद पारकर को दिया जाएगा। संत रविदास सम्मान बालोद के जगदीश प्रसाद देशमुख को मिलेगा।

पत्रकारिता के क्षेत्र में इन पत्रकारों को मिलेगा राज्य अलंकरण

पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दी प्रिंट मीडिया के लिए चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रमोद कुमार साहू को प्रदान किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिन्दी) के लिए यही पुरस्कार वरुण सखाजी और रसिका पाण्डेय को संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

अंग्रेजी प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार शिशिर राय चौधरी को मिलेगा। वहीं रचनात्मक लेखन एवं हिन्दी भाषा के लिए पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अनंत विजय को प्रदान किया जाएगा।

खेल, कृषि और चिकित्सा के क्षेत्र में भी सम्मान

खेल के क्षेत्र में गुण्डाधूर सम्मान कोरबा की संजू देवी तथा महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान बालोद के टोमन कुमार को दिया जाएगा।

कृषि के क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार कबीरधाम के पुन्नी दास भट्ट को मिलेगा। आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं अनुसंधान के लिए धन्वन्तरि सम्मान धमतरी के डॉ. दिनेश कुमार नाग को तथा मत्स्य पालन के क्षेत्र में बिलासाबाई केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार बालोद के प्रदीप कुमार सोनी को प्रदान किया जाएगा।

संस्कृत, आदिवासी सेवा और श्रम के क्षेत्र में सम्मान

संस्कृत भाषा के लिए राजेश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान डॉ. बहुरन सिंह पटेल को दिया जाएगा। आदिवासी सेवा एवं आर्थिक उत्थान के लिए डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान सत्य साई संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर के सी. श्रीनिवास को प्रदान किया जाएगा।

श्रम के क्षेत्र में स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार अंतरयामी सामल, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरडीह को मिलेगा। अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार ध्रुव को दिया जाएगा।

सिनेमा, पंडवानी और ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में भी पुरस्कार

छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान दंतेवाड़ा की दीपाली सरावगी को प्रदान किया जाएगा। हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा और निर्माण के लिए किशोर साहू सम्मान करन खान (सैयद ताहिर अली) को दिया जाएगा।

सिनेमा निर्देशन के क्षेत्र में किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण मोहन सुंदरानी को मिलेगा। पंडवानी कला के लिए डॉ. तीजन बाई सम्मान दुर्ग के चेतन लाल देवांगन को प्रदान किया जाएगा।

महिला उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष एवं नारी उत्थान के लिए माता बहादुर कलारिन सम्मान कांकेर की बुलबुल बैद्या को दिया जाएगा। विधि के क्षेत्र में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान कौस्तुभ शुक्ला और हेमन्त कुमार मिश्र को संयुक्त रूप से मिलेगा। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चेंदरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार कबीरधाम के सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय को प्रदान किया जाएगा।

नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे राज्य अलंकरण सम्मान

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य अलंकरण केवल व्यक्तियों और संस्थाओं का सम्मान नहीं, बल्कि उनके समर्पण, परिश्रम, प्रतिभा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का अभिनंदन है।

उन्होंने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। राज्य अलंकरण समारोह इस आयोजन को और अधिक गौरवपूर्ण बनाएगा। मंत्री ने सभी चयनित प्रतिभाओं और संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगी।

पत्रकार वार्ता में संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक संस्कृति विभाग डॉ. संजय कन्नौजे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

7 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

7 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

7 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

8 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

8 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

8 hours ago