बिहार

बिहार के स्कूलों में सख्ती का आदेश: शिक्षकों की चालाकी पर निगरानी तेज! चेतना सत्र से मिड-डे मील तक की अब देने होगी तस्वीर

पटना : बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति और गतिविधियों पर सख्ती बढ़ा दी है। विभाग ने आदेश दिया है कि अब स्कूलों को चेतना सत्र, मध्याह्न भोजन, साइंस और आईसीटी लैब की कक्षाओं की तस्वीरों के साथ-साथ शिक्षकों का ग्रुप फोटो भी विभाग को भेजना होगा। अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जब भी फोटो मांगे, स्कूल उसे तुरंत उपलब्ध कराए। अगर किसी कॉल पर शक हो तो 14417 या 18003454417 पर इसकी पुष्टि की जा सकती है।

इसलिए बढ़ानी पड़ी सख्ती – पढ़े 

दरअसल, शिक्षा विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई शिक्षक सिर्फ हाजिरी दर्ज कराते हैं और फिर स्कूल से नदारद हो जाते हैं। इसी वजह से विभाग ने अब निगरानी को और पुख्ता कर दिया है। बताते चलें, ग्रामीणों की ओर से शिकायत की गई। जिसके बाद शिक्षकों के इस कारिस्‍तानी की पोल खुली। शिकायत में बताया गया कि शिक्षक कभी 12 बजे आते, कभी रिश्तेदारों से हजारी बनवाई जाती थी।

सिवान से चौंकाने वाली शिकायत

बता दे कि सिवान के रघुनाथपुर स्थित हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, निखती कलां से एक चौंकाने वाली शिकायत आई है। एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर विभाग को बताया कि यहां कार्यरत शिक्षिका सुश्री गीतांजलि अक्सर स्कूल देर से आती हैं। कभी 11 बजे, कभी 12 बजे और दोपहर 2 बजे ही लौट जाती हैं। ग्रामीण का आरोप है कि शिक्षिका ने अपने एक नजदीकी रिश्तेदार के घर (जो स्कूल से 500 मीटर दूर है) मोबाइल रख छोड़ा है। वहीं से उनकी ऑनलाइन हाजिरी लगाई जाती है, जबकि शिक्षिका खुद स्कूल में मौजूद ही नहीं रहतीं थीं।

इस आधार पर हुआ खुलासा

कई दिनों की हाजिरी एक ही बैकग्राउंड में दर्ज थे।
सुबह-शाम की फोटो में बदल जाते थे कपड़े।
हाजिरी के दौरान किसी पुरुष का फोटो तक हो चुका है जर्द।
लोकेशन हमेशा 400 मीटर से ज्यादा दूरी दिखाता है।

जान मारने की धमकी!

जांच के आधार पर पता चला कि प्रधानाध्यापक ने जब इस पर आपत्ति जताई तो ग्रामीण के अनुसार शिक्षिका और उनके रिश्तेदारों ने उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि बीआरसी और जिला स्तर के अफसर इस पूरे मामले से वाकिफ हैं, लेकिन शिक्षिका के दबंग रिश्तेदारों के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यही वजह है कि उसने विभाग से गोपनीय कार्रवाई की गुहार लगाई है।

होगी सख्‍त कार्रवाई : अपर मुख्‍य सचिव

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर मुख्य सचिव ने साफ किया है कि इन शिकायतों की पुष्टि होने पर संबंधित शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसकी सूचना प्रधानाध्यापक को भी दी जाएगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

11 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

11 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

12 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

13 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

15 hours ago