छत्तीसगढ़

सियान गुड़ी बन रही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा और सम्मान का केंद्र

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित सियान गुड़ी बुजुर्गों के लिए देखभाल, स्वास्थ्य सुविधा और सामाजिक जुड़ाव का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रही है।
समाज कल्याण विभाग की इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत जिले में अब तक 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 32 बुजुर्गों को नियमित रूप से फिजियोथेरेपी की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें शारीरिक समस्याओं से राहत मिल रही है।
हाल ही में जिला अस्पताल की विशेषज्ञ टीम, जिसमें चिकित्सा अधिकारी, मनोवैज्ञानिक, साइकेट्रिक नर्स और लैब तकनीशियन शामिल थे, इस टीम ने सियान गुड़ी और नशामुक्ति केंद्र के हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच किया। टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सलाह और काउंसिलिंग भी प्रदान की।
सियान गुड़ी में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से वरिष्ठ नागरिक विभिन्न मनोरंजक, सामाजिक और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों में भाग लेते हैं। दिनभर की गतिविधियों के बाद शाम 6 बजे सभी पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों और कर्मचारियों की उपस्थिति में सुंदरकांड का पाठ किया जाता है, जिससे आध्यात्मिक और मानसिक शांति का वातावरण बनता है।
सियान गुड़ी से लाभान्वित वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्र उनके लिए सम्मान, देखभाल और आत्मीयता का स्थान बन गया है।
समाज कल्याण विभाग ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सियान गुड़ी पहुंचकर इस उपयोगी सुविधा का लाभ उठाएं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

17 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

17 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

18 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

19 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

21 hours ago