छत्तीसगढ़

मछली पालन से आत्मनिर्भर: अमृत सरोवर बना महिला सशक्तिकरण का माध्यम, 1.30 लाख रूपये का हुआ शुद्ध लाभ

छत्तीसगढ़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमृत सरोवर मिशन के तहत निर्मित तालाब अब केवल जल संरक्षण का साधन न रहकर ग्रामीणों की आर्थिक उन्नति का माध्यम बन रहे हैं। रायगढ़ जिले के कोड़ासिया ग्राम का अमृत सरोवर इसका जीवंत उदाहरण है, जहाँ पद्मावती महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएँ मछली पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

समूह की 10 महिला सदस्यों ने 2.70 एकड़ में फैले अमृत सरोवर में सामूहिक रूप से मछली पालन प्रारंभ किया। प्रारंभिक निवेश के रूप में 6 हजार रूपये में मछली बीज, 10 हजार रूपये में दाना तथा 4 हजार रूपये जाल व मजदूरी पर व्यय किए गए। इस छोटे निवेश ने बड़ा परिणाम दिया। महिलाओं ने कोड़ासिया के साप्ताहिक बाजार एवं सरोवर किनारे ताजी मछलियों का विक्रय कर 1.50 लाख रूपये की आय अर्जित की, जिससे 1.30 लाख रूपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। प्रत्येक महिला को 13-13 हजार रूपये का लाभांश प्राप्त हुआ।

मछली पालन से प्राप्त इस सफलता ने न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई दिशा दी है। अब वे गाँव की अर्थव्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। अमृत सरोवर के किनारे मछली विक्रय करती ये महिलाएँ गाँव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

यह पहल केवल एक व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की शुरुआत है। पहले जहाँ महिलाएँ घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित थीं, वहीं अब वे संगठित होकर आय अर्जित कर अपने परिवार और समाज दोनों को संबल प्रदान कर रही हैं। कोड़ासिया ग्राम का अमृत सरोवर आज साहस, मेहनत और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

6 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

6 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

7 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

8 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

10 hours ago