बिहार

मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने भाजपा नेता सम्राट चौधरी पर किया पलटवार

बिहार पटना : राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने आरोप लगाया है कि जब चुनाव आयोग की चोरी पकड़ी गई तो उसके बचाव में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित भाजपा नेता अब चुनाव आयोग के इस साजिश के बचाव में सिनाजोरी के साथ थेथरोलोजी कर रहे हैं।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेसवार्ता में मीडिया के सामने चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए लिंक पर अपना ईपिक नम्बर डालकर यह दिखा दिया कि उनका हीं नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है तो तत्काल ईपिक नम्बर बदल कर यह दिखलाया गया कि तेजस्वी यादव का नाम मतदाता सूची से हटाया नहीं गया है केवल क्रम संख्या और बूथ संख्या बदल दिया गया है । इस पर भाजपा नेता दिल्ली से पटना तक बयानबाजी करने लगे। और अपने विद्वता का दावा करने लगे, पर इनकी चोरी पकड़े जाने पर आनन-फानन में तेजस्वी जी का ईपिक नम्बर RAB 2916120 हीं बदल कर RABO 456228 कर दिया गया। जबकि चुनाव आयोग बार-बार इस बात को दोहरा चुका है कि जारी प्रारुप में जिनका नाम है उनके मतदाता क्रम संख्या और बूथ क्रम संख्या में अंतर हो सकता है पर ईपिक नम्बर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इतना हीं नहीं जारी प्रारुप में ईपिक नम्बर के माध्यम से हीं यह देखने को कहा गया है कि आपका नाम प्रारुप में है या नहीं।

राजद प्रवक्ता ने बताया कि ईपिक नम्बर बदलने का कोई प्रावधान है हीं नहीं और यदि बदला गया तो इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। जब दो-दो बार बिहार के उपमुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष रहे तेजस्वी यादव के साथ ऐसा हो सकता है तो फिर आम जनों के साथ क्या हुआ होगा। आज एक बार फिर यह साबित हो गया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रही है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

17 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

18 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

18 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

19 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

19 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

19 hours ago