बिहार

RJD नेता तेजस्वी यादव ने सर्वोच्च न्यायालय का अंतरिम फैसला को संविधान, लोकतंत्र, विपक्षी दलों की एकता, संघर्ष और और बिहार के लोगों का एकजुटता का जीत बताया

बिहार पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर को लेकर सभी विपक्षी दलों ने लोकसभा ,राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद सहित सदन, सड़क से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक जो न्याय की लड़ाई लड़ी ,उसमें सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम फैसला आया है यह संविधान,लोकतंत्र , विपक्षी दलों की एकता संघर्ष और बिहार के लोगों की एकजुटता की जीत है।

जो मांग हम लोग करते रहे, हमारी मांगों पर मुहर लगाने का काम सर्वोच्च न्यायालय ने किया है। यह बेहद सही निर्णय है और इससे लोकतंत्र और संविधान को मजबूती मिलेगी ।साथ ही बिहार के लोगों को जिनके 65 लाख से अधिक के नाम काट दिए गए थे उन सभी के संबंध में पूरी जानकारी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार चुनाव आयोग बुथवार और मृतकों, स्थानांतरित लोगों के साथ-साथ जिनका ट्रेसलेस में या रिपीटिंग में नाम डाल दिया गया था उन सभी की जानकारी भी उपलब्ध कराएगी। साथी इसमें आधार कार्ड को भी शामिल करने का निर्णय हुआ।
सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह सभी नामों को वेबसाइट पर अपलोड करें ,और इसके लिए विज्ञापन भी जारी करें ।

इन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय से चुनाव आयोग को करारा जवाब मिला है साथ ही नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर जो काम किया जा रहा था।उससे भाजपा के लोगों को भी यह समझ में आ गया कि लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सब कुछ इन दोनों के अनुसार नहीं हो सकता है। इन्होंने आगे कहा कि हम लोग एसआईआर की प्रक्रिया पर और चुनाव आयोग के द्वारा मामले को छुपाए जाने और जिस तरह से वोटर लिस्ट में 65 लाख से अधिक लोगों के नाम हटा दिए गए थे। और लोगों को डिटेल उपलब्ध कराने से चुनाव आयोग इनकार कर रहा था इस निर्णय से दूध का दूध पानी का पानी हुआ है।
इन्होंने कहाकी एसआईआर कराए जाने के चुनाव आयोग के फैसले के बाद हमने 27 जून को इस मामले को उठाने का काम किया था और इस संबंध में सभी दलों के नेताओं को पत्र भी लिखा था ,भाजपा को छोड़कर । भाजपा को लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर कभी भी विश्वास नहीं रहा है।

इन्होंने कहा कि इस निर्णय पर हम सभी विपक्षी दलों को जो इस संघर्ष और लड़ाई में बिहार के लोगों के साथ खड़े रहे उनका धन्यवाद करते हैं । जिसमें कांग्रेस पार्टी,समाजवादी पार्टी ,सीपीआई, सीपीआई एम, भाजपा माले, टीएमसी, डीएमके,शिवसेना, एनसीपी शरद पवार, झामुमो, वीआईपी, पार्टी के नेताओं को बधाई दी और साथ ही योगेन्द्र यादव जी और उनकी टीम सहित सभी अधिवक्ताओं को भी धन्यवाद दिया ।इन्होंने कहा कि इस लड़ाई में श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी, श्री मल्लिकार्जुन खरगे, श्री अखिलेश सिंह यादव, श्री शरद पवार, ममता बनर्जी, श्री एम के स्टालिन,का डी राजा, का दीपांकर भट्टाचार्य, श्री हेमंत सोरेन,का एम ए बेबी, श्री उद्धव ठाकरे, श्री मुकेश सहनी विपक्षी दलों के सभी नेताओं को इस लड़ाई और आंदोलन में साथ खड़े रहने के लिए सभी को बधाई और शुक्रिया कही ।

श्री तेजस्वी ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश से यह स्पष्ट हो गया की चुनाव आयोग बेईमानी, धांधली और चोरी करके तथ्यों को छुपा रही थी, लेकिन माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश से सच्चाई सामने आ गया की किस तरह से चुनाव आयोग कार्य कर रहा था। हम इस बात पर भी निगाह रख रहे हैं कि कौन-कौन पदाधिकारी ने किस किस तरह से कार्य किए हैं। हम इस तरह के गलत कार्यों का पोल खोलते रहेंगे। हमने जब बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा , एनडीए की सांसद श्रीमती बीना देवी, जदयू के एमएलसी श्री दिनेश सिंह, मुजफ्फरपुर की मेयर सहित भाजपा के नेताओं के दो-दो एपिक के मामले को जब सामने लाया तब भी चुनाव आयोग चुप्पी साधे रहा। सच और सच्चाई लाने के लिए सभी सोशल मीडिया युटुब के पत्रकार बंधुओ के साथ अजीत अंजुम जी और उनके जैसे जांबाज अन्य पत्रकारों का मैं धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने लोकतंत्र को बचाने में अपनी महती भूमिका निभाई ।और बिहार जो लोकतंत्र की जननी रही है, किस तरह से लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश रची गई थी यह सभी लोगों ने उजागर किया।
इन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट की मुहर से यह स्पष्ट हो गया कि किस तरह से साजिश और षड्यंत्र किए गए थे । इस बार चुनाव में एनडीए की करारी हार होगी, क्योंकि इन्होंने बिहार के लोगों को अपने राजनीतिक हित के लिए चुनाव आयोग के माध्यम से उन्हें परेशान किया। लेकिन चाहे कुछ भी हो जाए बिहार के लोगों ने अपनी एकजुटता से ये स्पष्ट कर दिया की बिहार के लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हो गए हैं। और एक बिहारी सब पर भारी है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए किस तरह का खेल खेला जा रहा था माननीय सर्वोच्च न्यायालय में जब मृतकों ने अपने जीवित होने का सबूत माननीय न्यायाधीश के सामने दिया, तो इसे ही स्पष्ट हो गया की किस तरह से चुनाव आयोग ने कार्य किया है। इतना ही नहीं हमारे राघोपुर क्षेत्र के लोगों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी जी के समक्ष सच और सच्चाई लेकर जब लोग पहुंचे कि हमें मृतकों की सूची में चुनाव आयोग ने शामिल किया है, लेकिन हम जीवित हैं तब पूरे देश और दुनिया ने देखा कि बिहार में किस तरह लोकतंत्र को कमजोर करने की कार्रवाई की जा रही है।

तेजस्वी यादव आगे कहा कि सूत्रों के हवाले से घुसपैठियों का प्लांट खबर चलवाई गई और किस तरह से हमारे बारे में मीडिया ट्रायल चलाया गया और व्यक्तिगत हमले किए गए यह सभी लोगों ने देखा है। 9 जुलाई के बिहार बंद में श्री राहुल गांधी समेत इंडिया महागठबंधन के सभी नेताओं ने शामिल होकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए संकल्पों को आगे बढ़ाने का काम किया। इन्होंने आगे कहा कि जब बुथवार लिस्ट सामने आएगा, तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। जिस तरह से अमित शाह ने घुसपैठिए के नाम पर राजनीति की उसका भी पोल खुल गया। क्योंकि चुनाव आयोग ने अपने हलफनामा में एक भी घुसपैठियों की बात नहीं कही। हां बिहार में गुजरात के घुसपैठ की आवश्य आ गए। और जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी भीखू भाई दिलसानिया का पटना में वोटर लिस्ट में नाम दर्ज हुआ इससे स्पष्ट हो गया कि भाजपा किस तरह का चुनाव में खेल खेल रही है क्योंकि 2024 के चुनाव में इन्होंने गांधीनगर में वोट दिया था। इन्होंने आगे कहा कि 17 अगस्त से रोहतास से राहुल गांधी जी और महागठबंधन के सभी नेता वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे और लोगों को सच्चाई बताएंगे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

13 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

13 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

14 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

14 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

14 hours ago