छत्तीसगढ़, रायपुर : राजस्व सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने रविवार (7 जुलाई) को जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम छछानपैरी में डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर (आईएएस) श्रीमती नम्रता जैन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह, एसडीएम श्री रवि सिंह तथा तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने खेतों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके जरिए किसानों की वास्तविक फसल का सटीक रिकॉर्ड तैयार होगा। इससे भविष्य में फसल बीमा, मुआवजा और विभिन्न केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सकेगा।
राजस्व सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जाए तथा किसानों को प्रक्रिया की सही जानकारी दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से फसल सर्वेक्षण अधिक भरोसेमंद बनेगा और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…
पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…
रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…