Abhanpur news, रायपुर: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार तहसील अभनपुर अंतर्गत ग्राम पचेड़ा में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।

शिविर के दौरान हल्का पटवारी द्वारा 40 आय प्रमाण पत्रों के प्रतिवेदन जारी किए गए। साथ ही कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3 प्रकरणों में फौती नामांतरण के आदेश जारी किए गए।

इसके अतिरिक्त नक्शा एवं रकबा त्रुटि सुधार, सीमांकन तथा डुप्लीकेट ऋण पुस्तिका से संबंधित आवेदनों के लिए संबंधित आवेदकों को आवश्यक कार्यवाही हेतु तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

राजस्व शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही सुविधाएं प्राप्त हुईं तथा विभिन्न प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।