Spread the love

छत्तीसगढ़, दंतेवाड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल की स्थापना हेतु संविदा आधारित पदों पर भर्ती की जा रही है। प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार, यह नियुक्ति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम संशोधित स्कीम 2022 एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार की जा रही है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एक पद कार्यालय सहायक तथा दो पद कार्यालय भृत्य संविदा के आधार पर भरे जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य भारतीय नागरिक निर्धारित मानदेय पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 12 अगस्त 2025, शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दंतेवाड़ा (पिन नंबर 494449) के पते पर भेजा जा सकता है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए शर्तें एवं आवेदन प्रपत्र जिला न्यायालय दंतेवाड़ा की आधिकारिक वेबसाइट https://dantewada.dcourts.gov.in/पर उपलब्ध है।
स.क्र/624/रंजीत