छत्तीसगढ़, रायपुर : रायपुर जिले के अटारी स्थित मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों को शिक्षक युक्तियुक्तकरण से बड़ा फायदा हुआ है। विद्यालय में 140 विद्यार्थी हैं, लेकिन पहले यहां केवल दो शिक्षक कार्यरत थे। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। शासन द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बाद विद्यालय में 2 नई नियुक्तियां की गईं, जिनमें एक गणित विषय के शिक्षक भी शामिल हैं। अब शिक्षकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।

शिक्षकों की संख्या बढ़ने से विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं का लाभ मिल रहा है। पढ़ाई का स्तर बेहतर हुआ है और जिला प्रशासन की प्रोजेक्ट उत्कर्ष पहल के तहत लिए जा रहे मासिक परीक्षाओं में बच्चों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।

विद्यार्थियों की प्रगति से पालक भी उत्साहित हैं और इस पहल के लिए शासन को धन्यवाद दे रहे हैं। युक्तियुक्तकरण की इस पहल ने न केवल शिक्षण व्यवस्था को सशक्त किया है, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।