Local post

Ramki Company: रायपुर निगम क्षेत्र के किसी भी गली- मोहल्ले का क्षेत्र डोर टू डोर कचरा कलेक्शन से वंचित ना रहे – गायत्री सुनील चंद्राकर

छत्तीसगढ़, रायपुर – अली अहमद :  रायपुर नगर पालिक निगम की स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने  सोमवार (25 अगस्त) को  रामकी कंपनी रायपुर हेड मैनेजर योगेश कुमार के साथ बैठक कर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डो में किये जा रहे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के कार्य की नियमित करने को को कहा है।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने रामकी कपनी के रायपुर हेड मैनेजर को कहा कि रामकी कंपनी की गाडियां घरो में आकर 2 मिनट रूककर बिना कचरा लिए आगे बढ़ जाती है, जब तक रहवासी घर के अंदर जाकर कचरा लाते है तब तक गाडी आगे बढ़ जाती है और वे कचरा नहीं दे पाते है। स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने रामकी कपनी के रायपुर हेड मैनेजर को रामकी कंपनी के सफाई वाहन चालको हेल्परो वार्ड सुपरवाईजरो की बैठक बुलाकर उन्हे यह निर्देश देने कहा है कि रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के 10 जोन के 70 वार्डो में किसी भी क्षेत्र के स्थान को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन से वंचित ना रखा जाना सुनिश्चित किया जाये और प्रतिदिन नियमित सभी घरो से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शत प्रतिशत किया जाये। स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने महापौर और रायपुर पश्चिम विधायक और निगम आयुक्त के निर्देशानुसार उक्त कार्य को प्राथमिकता के साथ प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर सुनिश्वित करने के निर्देश दिये है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Share
Published by
Ali Ahmad

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

12 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

12 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

13 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

14 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

16 hours ago