छत्तीसगढ़

Ram Mandir: राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

Spread the love

Ram Mandir donation scam, रायपुर । श्रीराम मंदिर अयोध्या में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं को लेकर देशभर में उठ रहे सवालों के बीच आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शास्त्री चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने झांझ, मंजीरा एवं शंखनाद कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन स्थल पर धार्मिक वातावरण के बीच कांग्रेसजनों ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं और उनके मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा से अर्पित किए गए चढ़ावे में यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होना देश की जनता का अधिकार है।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। इस नाटक के माध्यम से प्रतीकात्मक रूप से दान पेटी रखकर यह दर्शाया गया कि किस प्रकार मंदिर में चढ़ाए गए दान में कथित रूप से अनियमितताएं हुईं। इस प्रस्तुति के माध्यम से कांग्रेस ने सरकार से पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक दल की नहीं बल्कि पूरे देश की आस्था के प्रतीक हैं। करोड़ों श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई से मंदिर में दान करते हैं। ऐसे पवित्र दान में कथित रूप से लगभग 100 करोड़ रुपये की चोरी की खबरें अत्यंत गंभीर हैं और पूरे देश के रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाली हैं।

श्रीकुमार मेनन ने आरोप लगाया कि इस कथित चोरी की राशि का उपयोग भाजपा द्वारा विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में किया गया तथा सांसदों एवं विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसे राजनीतिक उद्देश्यों के लिए भी इस धन का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि यदि इन आरोपों में सत्यता है तो यह केवल आर्थिक अनियमितता नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि भगवान के नाम पर चढ़ाए गए दान का हिसाब-किताब कहाँ है और इस पूरे मामले की जवाबदेही किसकी है।

श्रीकुमार मेनन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान श्रीराम का सम्मान करती है और रामभक्तों की आस्था की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों को अब देश की जनता को जवाब देना होगा। मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखने के लिए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने मांग की कि श्रीराम मंदिर अयोध्या में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए, ताकि निष्पक्ष रूप से पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा श्रद्धालुओं के विश्वास को पुनः स्थापित किया जाए।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

21 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

22 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

24 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

24 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

1 day ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

1 day ago