बिहार

Prashant Kishor ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र: बोले- यह मेरा नामांकन नहीं बल्कि बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है

Spread the love

Prashant Kishor files nomination for by-election, पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार (13 जुलाई 2026) को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने स्काउट एवं गाइड मैदान से विशाल पदयात्रा की शुरुआत की, जो कोतवाली थाना, डाकबंगला, एसपी वर्मा रोड, जेपी गोलंबर और गांधी मैदान होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग पदयात्रा में शामिल हुए। नामांकन यात्रा के दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग पर “लड़ेंगे बांकीपुर, जीतेंगे बांकीपुर” के नारों से गूंज उठा। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पीके ने कहा कि यह मेरा नामांकन नहीं है, बिहार में बदलती हुई तस्वीर का नामांकन है बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है और बिहार में अपराधी लोगों को कुर्सी छोड़ने का आह्वान है, इसका आगाज है।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बांकीपुर किसी पार्टी या नेता का गढ़ नहीं है बल्कि जनता का गढ़ है। जनता को तय करना है कि यह किसका गढ़ होगा। यह उपचुनाव विधायक चुनने का चुनाव नहीं है बिहार में नेतृत्व बदलने का चुनाव है। बिहार में बीजेपी के अहंकार को अंकुश लगाने का चुनाव है। यह बिहार में चुने हुए प्रतिनिधियों को जवाबदेह बनाने का चुनाव है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

21 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

21 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

23 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

24 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

1 day ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

1 day ago