Local post

नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 90 वाहन चालकों पर रायपुर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

रायपुर: राजधानी रायपुर के प्रमुख मार्गो एवं चौक-चौराहों पर बेरिकेटिंग कर ब्रीथ एनालाइज़र मशीन की सहायता से नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर बड़ी करवाई की गई है।

बता दे कि नशे की हालत में वाहन चलाते पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम में दिये गये प्रावधानों के तहत मौके पर ही वाहन जप्ती  कार्यवाही की गई। प्रकरण निराकरण के लिए कोर्ट भेजे गए है।

उक्त विशेष अभियान के तहत विगत सप्ताह भर में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 89 से अधिक वाहन चालकों पर की गयी कार्यवाही जो निम्नानुसार है:-
01. मोसा. – 20
02. कार – 56
03. टाटा एस/पीकप- 08
04. ट्रक – 02
05. ट्रेक्टर – 02
06. ई-रिक्शा – 02

यातायात पुलिस ने बताया है कि यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालक सबसे बड़ी बाधा है। नशे की हालत में होने के कारण स्वयं तथा दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर नशे की हालत में (ड्रंक एंड ड्राइव) वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियान के तहत माह जनवरी से अब तक 1200 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। इस अभियान के दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन की सहायता से नशे की हालत मे वाहन चलाते पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम में दिये गये प्रावधानों के तहत मौके पर ही वाहन जप्त कर चालान बनाकर प्रकरण निराकरण हेतु कोर्ट भेजा गया है जहां माननीय न्यायालय द्वारा लगभग 10,000 से 15000 रूपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया जाता है साथ ही उनका लायसेंस निलबंन की कार्यवाही अलग से की जा रही है। एसएसपी रायपुर के निर्देशानुसार त्यौहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रतिदिन रात्रि 11ः00 से 02ः00 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार नशे की हालत में वाहन चलाने वाले (डंक एण्ड ड्राइव) वाहन चालकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश पर रायपुर पुलिस लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए अब तक 1200 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर कोर्ट पेश की जा चुकी है। अगस्त में कुल 171 एवं विगत एक सप्ताह के भीतर 90 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर कोर्ट पेश किया जा चुका है। अगस्त में कुल 171 एवं विगत एक सप्ताह के भीतर 90 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर कोर्ट पेश किया जा चुका है।

अपील- वाहन चालको से अपील है, नशे की हालत में वाहन न चलाए। ऐसा करने पर वाहन चालक स्वयं तथा दूसरे वाहन चालक की जान को खतरे में डाल सकता है। ऐसा करते पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम में दिये गये प्रावधानों के तहत वाहन जप्ती कर कोर्ट पेश की कार्यवाही की जायेगी। जहॉ भारी भरकम जुर्माना से दण्डित किया जायेगा।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Share
Published by
Ali Ahmad

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

12 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

13 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

13 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

14 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

16 hours ago