Spread the love

रायपुर। जनपद पंचायत धरसीवां के सेवा सदन में तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कुमार विश्वरंजन एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला सेन द्वारा किया गया।

शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर पंचायत कुर्रा, विद्युत विभाग, कृषि, राजस्व, खाद्य, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मत्स्य एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने हितग्राहियों का पंजीयन किया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर के प्रथम दिवस लगभग 100 हितग्राहियों ने पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ उठाया।