Industrial Training Institute Raipur, Saddu, रायपुर । शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर, सड्डू जिला-रायपुर में संचालित व्यवसाय-कोपा, स्टेनो हिंदी, इंटीरियर डिज़ाइनर एंड डेकोरेशन में रिक्त सीटों तथा राज्य के अन्य शासकीय आईटीआई में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी cgiti.admissions.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का मूलनिवासी होना आवश्यक है। साथ ही प्रवेश के लिए अर्हता सम्बन्धी जानकारी विभाग की उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध ‘प्रशिक्षण विवरणिका’ में देखी जा सकती है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।