छत्तीसगढ़

Raipur News: मुस्लिम समाज के साथ जुल्म, पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन – 120 नागरिकों को गैरकानूनी हिरासत ?

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुस्लिम समाज ने शुक्रवार (26 दिसम्बर 2025) को एक वृहत आक्रोश सभा का आयोजन किया। जानकारी के मुताबिक बीते 23 दिसंबर 2025 को आधी रात को रायपुर पुलिस ने हज यात्रा पूर्ण कर चुके मुस्लिम समाज के 120 वरिष्ठ नागरिकों को गैरकानूनी रूप से हिरासत में लिया और दिन भर उनसे पूछताछ की गई, जिनमें कई महिलाएं भी थीं। साथ ही कई नागरिक 70 वर्षीय थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पिछले 50 साल से भी अधिक समय से रायपुर में शांतिपूर्ण रूप से अपना जीवन गुजर बसर करते आए हैं। इनमें से कोई भी बांग्लादेशी या रोहिंग्या घुसपैठिया नहीं है। मुस्लिम समाज ने रायपुर के पुलिस प्रशासन द्वारा गलत और अपमानजनक तरीके से मुस्लिम समाज को परेशान करने वाले इस कृत्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस आक्रोश प्रदर्शन सभा का संचालन सीरत कमिटी के पूर्व अध्यक्ष नुमान अकरम ने किया।

आक्रोश प्रदर्शन सभा को एडवोकेट फैजल रिजवी, शहर सीरत कमिटी अध्यक्ष सुहेल सेठी, भाकपा (माले) रेड स्टार के कॉमरेड तुहिन,राष्ट्रीय हुसैनी सेना के राहिल रौफ़ी,मोहम्मद सिराज,कारी इमरान साहब,रफीक गौतिया,फहीम शेख,अल्ताफ अहमद फारूकी,एडवोकेट सादिक अली, एजाज कुरैशी, क्रिश्चियन समाज की ओर से मनीष दयाल, बौद्ध समाज की ओर से डॉक्टर आर के सुखदेवे , संस्कृतिकर्मी निसार अली सहित कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी।

प्रदर्शन में वक्ताओं ने फासिस्ट संघ परिवार द्वारा पूरे देश में इस्लामोफोबिया के तहत भगवा गिरोह द्वारा मुसलमानों को प्रताड़ित करने ,क्रिसमस के समय छत्तीसगढ़ और पूरे देश में ईसाइयों पर दमन तथा दलितों ,उत्पीड़ितों, महिलाओं,आदिवासियों और गरीब मेहनतकश जनता पर अत्याचार की मजबूती से मुखालफत की।

 

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

8 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

9 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

11 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

11 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

11 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

12 hours ago