देश

NMDC ने कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस, यूएसए के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Spread the love

हैदराबाद: भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड ने खनन प्रौद्योगिकियों, खनिज प्रसंस्करण तथा विशेष रूप से खनन अपशिष्ट और जटिल अयस्कों से महत्वपूर्ण खनिजों के निष्कर्षण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अमेरिका के कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस (CSM) के साथ एक दीर्घकालिक अनुसंधान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं ।

यह MoU एनएमडीसी के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, हैदराबाद और कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के बीच संपन्न हुआ । इस समझौते पर एनएमडीसी की ओर से श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने हस्ताक्षर किए ।

यह रणनीतिक सहयोग भारत के खनन पारिस्थितिकी तंत्र में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं, अत्याधुनिक अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने की एनएमडीसी की परिकल्पना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस MoU के अंतर्गत, एनएमडीसी और कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस कई अग्रणी क्षेत्रों में सहयोग करेंगे, जिनमें लौह अयस्क का संवर्धन और एग्लोमरेशन; खनन अपशिष्ट के उपयोग हेतु प्रौद्योगिकियों का विकास; स्वदेशी कच्चे माल का उपयोग कर वैकल्पिक लौह निर्माण प्रौद्योगिकियां; तथा दुर्लभ मृदा तत्वों सहित महत्वपूर्ण खनिजों का निष्कर्षण शामिल है । इसके साथ ही, साझेदारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AI/ML), डेटा एनालिटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), माइनिंग 4.0, तथा ड्रोन और स्वचालित वाहनों जैसी स्वायत्त प्रणालियों पर आधारित प्रौद्योगिकी-संचालित खनन समाधानों पर भी केंद्रित होगी ।

इस सहयोग की एक प्रमुख विशेषता सतत खनन और टेलिंग्स, कोल ऐश् तथा निम्न-ग्रेड अयस्क जैसे अपशिष्ट स्रोतों से मूल्य सृजन पर विशेष जोर देना है । यह पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण, उन्नत विनिर्माण तथा रणनीतिक उद्योगों के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण खनिजों के नए स्रोतों को विकसित करने के वैश्विक प्रयासों के अनुरूप है ।
इस MoU के महत्व को रेखांकित करते हुए एनएमडीसी के सीएमडी श्री अमिताभ मुखर्जी ने कहा, “यह सहयोग खनन अपशिष्ट से महत्वपूर्ण खनिजों के निष्कर्षण को आगे बढ़ाने में एक नए अध्याय की शुरुआत है । कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस के साथ इस MoU के माध्यम से एनएमडीसी अपनी अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत कर रहा है और खनन में उन्नत प्रौद्योगिकियों को तेजी से अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है । हमारा व्यापक लक्ष्य सतत और जिम्मेदार खनन प्रथाओं को सुनिश्चित करते हुए भारत को महत्वपूर्ण खनिजों में आत्मनिर्भर बनाना है ।”

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

9 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

9 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

11 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

11 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

12 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

12 hours ago