Spread the love

पटना। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हुए कायराना हमले के विरोध में आज कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम गेट के बाहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक निर्वाचित सांसद पर राजधानी दिल्ली में हमला होना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। देश की राजधानी में यदि जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

पुतला दहन के दौरान इन नेताओं ने कहा कि हिंदू धर्म किसी एक पार्टी की जागीर नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के लोग स्वयं को हिंदू धर्म का ठेकेदार समझते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि इस देश के करोड़ों लोग सनातन परंपरा में आस्था रखते हैं। किसी राजनीतिक दल को धर्म पर एकाधिकार जताने का अधिकार नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और आस्था के नाम पर लोगों को बांटने तथा जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब इस राजनीति को समझ चुकी है और धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रम को स्वीकार नहीं करेगी।

 

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।