Spread the love

Koriya District : शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा के लिए 17 अप्रैल 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइटhttps://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detailपर आवेदन कर सकते है। यह जानकारी जिले के आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने दी है।

प्रदेश के प्रतिभावन विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, क्लैट तथा एनडीए की  प्रतियोगी भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए है। विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए गए विद्यार्थी द्वारा त्रुटि सुधार 18 से 21 अप्रैल तक, प्रवेश पत्र डाउनलोड 1 मई से 9 मई तक कर सकते है। प्रक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित होगी। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट एवं जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यलय परियोजना प्रशासक, एकी0 आदि0 वि0 परि0 बैकुण्ठपुर से प्राप्त कर सकते है।