Spread the love

Agniveer Recruitment, Surajpur District : भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। आवेदकों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन आमंत्रित किया गया है। अग्निवीर भर्ती अग्निवीर तकनिकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती जारी की गई है।

इसके अतिरिक्त सिपाही के पदों के लिए भी पुरूष आवेदकों से आवेदन मंगाए गए है। जो अम्यार्थी थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन कर चुके हैं लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 1 जून से 15 जून तक पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) आयोजित किया जाना संभावित है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को छ.ग. रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा।

इसके साथ ही जो आवेदक लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त करना चाहते है वे रोजगार विभाग के पोर्टल ीजजचेरू??मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद पर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सहित आवेदन छ.ग. रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर छ.ग. में संपर्क किया जा सकता है।