पटना : बिहार के चर्चित और विवादित यूट्यूबर मनीष कश्यप की प्रशांत किशोर से मुलाकात हो गई है। मनीष कश्यप 7 जुलाई को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल होंगे जो बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन के अलावा वोटर के सामने तीसरा विकल्प बनने की कोशिश कर रही है। मनीष कश्यप के भारतीय जनता पार्टी छोड़ने के बाद से उनके जन सुराज पार्टी में शामिल होने की अटकलें थीं। बुधवार को पटना में प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप से मुलाकात की, जिसके बाद उन्हें जन सुराज में लेने को हरी झंडी मिली है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।