पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार (28 जून) को  सुबह बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया। मुख्यमंत्री सभी के चेहरे पर खुशी देखना चाहते थे। जो सिपाही सलामी देकर गंभीर नजर आ रहे थे, उन्हें नियुक्ति पत्र लेते समय हंसने के लिए कह रहे थे। मुख्यमंत्री ने सभी को कहा कि सबलोग हंसिए। इसके बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और मंत्री विजेंद्र यादव ने भी सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया। नव नियुक्ति सिपाहियों का पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने शपथ ग्रहण कराया। विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत ने मद्य निषेध की शपथ दिलाई।

55000 पदों पर भर्ती होगी

आने वाले समय में 55000 पदों पर भर्ती होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस में जितनी महिलाएं हैं, उतनी किसी राज्य में नहीं है। 2005 में उनके सत्ता में आने से पहले बिहार में पुलिसकर्मियों की संख्या महज 42481 थी। इसे बढ़ाकर 1.10 लाख कर दिया गया। सीएम ने कहा कि दो साल पहले उन्होंने राज्य में पुलिसकर्मियों की संख्या को और बढ़ाते हुए 2.29 लाख करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में बड़ी संख्या में सिपाहियों को नियुक्त किया गया है। साथ ही 55 हजार और पदों पर बहाली की जाएगी।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।