बिहार

बदलते क्राइम ट्रेंड में पुलिस कर्मियों को दी जा रही उन्नत ट्रेनिंग

Spread the love

बिहार न्यूज़, पटना। इन दिनों तेजी से बदलते अपराध की प्रवृति और रोजाना नए आयामों को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मियों को भी इससे जुड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि उन्हें किसी मामले की तफ्तीश करने से लेकर केस डायरी लिखने में सहूलियत हो और देश में लागू नए कानून बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के मानकों के अनुसार हो। इससे दोषियों को सजा दिलाने में काफी सहूलियत होगी। पुलिस कर्मियों को समुचित प्रशिक्षण देने को लेकर सीआईडी के स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है। प्रशिक्षण के पूरे खांके पर एडीजी (सीआईडी) पारसनाथ ने जानकारी दी। वे पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर एडीजी ने कहा कि 12 दिन का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम खासतौर से तैयार किया गया है। पुलिस कर्मियों को अलग-अलग बैच में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पिछले वर्ष से शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अब तक छह बैच में अलग-अलग रैंक के 2018 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रत्येक बैच में औसतन 300 से 350 कर्मी होते हैं। इस कार्य को सही तरीके से संपन्न कराने के लिए सीआईडी इकाई में एटीएस (एडवांस ट्रेनिंग स्कूल) का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से ही पुलिस कर्मियों को मौजूदा समय में प्रासंगित विभिन्न विषयों को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिन खास विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसमें सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क), ई-साक्ष्य, प्रदर्श संरक्षण एवं सही तरीके से एकत्र करना, कंप्यूटर साक्षरता, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करने के सही तरीकों, फॉरेंसिक प्रक्रिया समेत ऐसे अन्य विषय शामिल हैं। नए कानून लागू होने के बाद डीजिटल साक्ष्यों की महत्ता बढ़ गई है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को नए विषयों पर आधारित समुचित प्रशिक्षण खासतौर से दिया जा रहा है।

एडीजी ने कहा कि नागपुर में ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन हो रहा है। इसमें आयोजित पुलिस से जुड़ी कई प्रमुख इवेंट्स में सूबे से विभिन्न स्तर के पुलिसकर्मी शामिल होने गए हुए हैं। पुलिस फोटोग्राफी में 3, वीडियोग्राफी में 3, डॉग स्कॉयड के प्रदर्शन में 10 डॉग अपने हैंडलर के साथ, एंटी सर्बोटाज चेकिंग में 9 समेत अन्य में अलग-अलग संख्या में पुलिस वाले शामिल होने के लिए गए हुए हैं। ट्रेनिंग में बेहतर प्रदर्शन कर टॉप-10 में आने वाले कर्मियों को भी इसमें भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि अप्रैल महीने में फॉरेंसिक साइंस में डीएनए को लेकर एक विशेष कार्यशाला आयोजित होने की संभावना है। बिहार में पहली बार आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में देशभर के कई एक्सपर्ट शामिल होंगे। यहां के पुलिसकर्मियों के लिए यह अपनी तरह का पहला अनुभव होगा।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

23 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

23 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

1 day ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

1 day ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

1 day ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

1 day ago