बिहार

PK ने सम्राट चौधरी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले – 7 लोगों की हत्या, नाबालिग होने का फर्जी उम्र सर्टिफिकेट बना कर जेल से निकले

बिहार पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज सोमवार को पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित कैम्प कार्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस कर मानव वैभव विकास ट्रस्ट के साथ ही मंत्री अशोक चौधरी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर बड़े हमले किए।

प्रशांत किशोर ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर बिहार सरकार से मांग की कि इनको हत्या के आरोप में तुरंत पद से बर्खास्त कर अरेस्ट किया जाए। साल 1995 में तारापुर में जिन सात लोगों की हत्या हुई, वो सभी इन्हीं की कुशवाहा जाति के थे। केस संख्या 44/1995 में सीजेएम के पास डॉक्यूमेंट सबमिट किया और बताया कि राकेश कुमार उर्फ सम्राट चंद्र मौर्य उर्फ सम्राट चौधरी पिता शकुनि चौधरी का डेट ऑफ़ बर्थ 1 मई 1981 है। इसी वजह से इन्हें नाबालिग बताकर जेल से निकाला गया। लेकिन 2020 में उन्होंने इलेक्शन कमीशन को दिए एफिडेविट में अपना उम्र 51 साल बताया। इसका मतलब है कि 1995 में इनका उम्र 26 साल था। तब कोर्ट ने गलती से अभियुक्त होने के बावजूद इनको बरी कर दिया। ये जब तक कोर्ट से फ्री नहीं होते इनको जेल में होना चाहिए। इसलिए मेरा मुख्यमंत्री और राज्यपाल से अनुरोध है कि संवैधानिक पद पर बैठा यह आदमी देश के विधि-विधान का अपमान कर रहा है। मुख्यमंत्री इनपर कार्रवाई नहीं करें तो 2-3 दिन में राज्यपाल के पास डेलीगेशन लेकर जायेंगे। या तो इनको बर्खास्त कर अरेस्ट करें नहीं तो सभी मर्डर के आरोपियों को जेल से छोड़ दें।

उन्होंने यह भी बताया कि सम्राट चौधरी सिर्फ हत्या के अभियुक्त नहीं, बेहद चर्चित रहे शिल्पी-गौतम रेप और हत्याकांड में भी संदिग्ध अभियुक्त के तौर पर नामजद थे। सीबीआई ने इनकी जांच कि थी। सम्राट चौधरी बतायें कि ये बातें सच है या नहीं। अगर वो नकारेंगे तब हमलोग फिर डॉक्यूमेंट समेट इसका खुलासा करेंगे।

प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी को फिर घेरा, बोले – हम पर 100 करोड़ का जो मानहानि नोटिस भेजे हैं, अगर 7 दिन के भीतर वापस लेकर माफी नहीं मांगे तो 500 करोड़ की और अवैध संपत्ति का खुलासा करेंगे

इसके बाद प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर हमला करते हुए कहा कि उनके द्वारा 200 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने का हमने डॉक्यूमेंट जारी किया है। वो अब बतायें कि यह सब उनकी जमीन नहीं है। उनके नोटिस का जवाब दिए हैं। अब वो कह रहे हैं कि कानूनी रास्ता छोड़कर हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे। लेकिन इससे बात नहीं बनेगी। इनको सीधी चुनौती दे रहे हैं कि अगर 7 दिन में नोटिस वापस नहीं लिए और माफ़ी नहीं मांगे तो हमलोग इनके खिलाफ राज्यपाल से लेकर कोर्ट तक जायेंगे। आगे उनके 500 करोड़ की संपत्ति का डॉक्यूमेंट समेत खुलासा करेंगे।

उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी के विभाग में बीते आठ महीने में 20 हजार करोड़ से ज़्यादा का कांट्रैक्ट दिया गया है। हर कांट्रैक्ट में इन्होंने 5% कमीशन लिया है। इसके बाद जब भी विभाग का पैसा रिलीज होता है, तब 0.5% कमीशन लिया जाता है। यह वही पैसा है जो विभाग के इंजीनियर के पास आता है और जो रकम बीते दिनों एक इंजीनियर के घर पर जलाई गई थी। अगली प्रेस कांफ्रेंस में हम उनलोगों को भी बिठायेंगे जिन्होंने 5-5% कमीशन दिया है।

प्रशांत किशोर ने मानव वैभव विकास ट्रस्ट से भी पूछे सवाल, बोले – जियालाल आर्य जी, अनिता कुणाल जी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की सासू मां को प्रेस में आकर ये बताना चाहिए कि शांभवी चौधरी की सगाई के बाद ट्रस्ट ने 100 करोड़ की संपत्ति कैसे खरीदी

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हमारा सीधा-सीधा इल्जाम मानव वैभव विकास ट्रस्ट पर है। इससे जुड़े जियालाल आर्या जी बतायें कि अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी की सायन कुणाल से सगाई के बाद ही न्यास के अकाउंट से 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति खरीदी गई है। यह रकम कहां से आई है? इस ट्रस्ट से बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की सास भी जुड़ी हैं। ये लोग स्वर्गीय किशोर कुणाल के नाम को दागदार न करें। जियालाल आर्या जी, किशोर कुणाल की पत्नी अनिता कुणाल और मुख्य सचिव की सासू मां को प्रेस कांफ्रेंस कर बताना चाहिए कि न्यास के पास 100 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति खरीदने का पैसा कहां से आया? उन्हें अपने अकाउंट डिटेल्स सार्वजनिक करना चाहिए।

जन सुराज की फंडिंग को लेकर PK ने स्पष्ट किया ब्यौरा, बोले – सलाहकार के तौर पर पिछले 3 साल में 241 करोड़ रुपए कमाया, GST एवं इनकम टैक्स भरा और 98.75 करोड़ रुपए जन सुराज को दिया

इससे पहले प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी की फंडिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब दिए। उन्होंने बताया कि हमने जिन लोगों की मदद की है, उनसे जन सुराज को फंडिंग मिल रही है। मैंने बीते तीन साल में बिजनेस कंसल्टिंग के माध्यम से 241 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह सलाह देने का पैसा कमाए हैं, कोई चोरी नहीं किए हैं। इसपर 30.95 करोड़ जीएसटी भरा गया है। 20 करोड़ इनकम टैक्स दिया है। इसके बाद बची रकम में से 98.75 करोड़ जन सुराज पार्टी को डोनेट किए हैं। हम अपने खून पसीना की कमाई का पैसा लगा रहे हैं। अगले दस साल में अपना शरीर बेचकर भी पैसा लाना हुआ तो लाएंगे, लेकिन बिहार में चोरी की राजनीति नहीं चलने देंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि नवयुगा कंस्ट्रक्शन से 11 करोड़ रुपये दो घंटे की सलाह के लिए लिए हैं। यह बिहार के लड़के की, सरस्वती की ताक़त है। हमारे जन सुराज के साथी भी बिहार के लोगों से पैसा लेने से पहले अपने से डोनेट किए हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

10 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

10 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

11 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

11 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

11 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

11 hours ago