छत्तीसगढ़

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम से जनता को लूटा जा रहा , हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट परिवहन विभाग के अलावा बाहर भी लगाने की छूट दिया जाये : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के नाम से मची लूट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम से आम जनता को लूटा जा रहा है परिवहन विभाग से ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अनिवार्यता के चलते आम जनता परेशान हो रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है की परिवहन विभाग में पंजीयन के बाद आम जनता को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट परिवहन विभाग के चिन्हित संस्थाओं के अलावा बाहर से भी लगवाने की छूट दी जाए इससे आम जनता को सस्ते दरों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिल जाएगा अन्य राज्यों में जिस दर पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाया जा रहा है, उसी दर पर छत्तीसगढ़ में भी हाई सिक्योरिटी नंबर लगाना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद रोज नए आदेश देकर जनता को परेशान किया जाता है। परिवहन विभाग में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की अनिवार्यता और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जो 50 रु से 60 रु में बनता है उसके लिए 10 गुना की वसूली भाजपा की चंदा एवं मुनाफाखोरी का प्रमाण है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को परिवहन विभाग में अनिवार्य करने के बाद जिन एजेंसियों को कम दिया गया है उन एजेंसियों से भाजपा मोटी रकम वसूल रही है और आम जनता का जेब सरकारी सील लगाकर लूटा जा रहा है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 8 दिन में दुनियाभर में कमाए 1033 करोड़ रुपये, 1000 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

Ramayana movie: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

2 hours ago

Raipur Fire News: भनपुरी स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में…

3 hours ago

Chhath Puja 2026: आस्था के महापर्व छठ की धूम, सूर्य देव की उपासना में जुटें श्रद्धालु

पटना। Chhath puja. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई…

3 hours ago

Neha Bora News: एक अकेली नेहा बोरा ने केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया? सड़कों से संसद तक गूंज रही छात्र नेता की आवाज

नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…

16 hours ago

Jyoti Singh News: बलिया कोर्ट पहुंचीं ज्योति सिंह, बोलीं- पैसा का पावर दिखा रहे हैं पवन सिंह, पति-पत्नी विवाद में फिर बढ़ी हलचल

पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…

17 hours ago

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, विधायक ने दी सफाई

पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…

17 hours ago