छत्तीसगढ़

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ नेता पहुंचे नकटी के प्रभावितों से मिलने

रायपुर। कांग्रेस नकटी के ग्रामीणों के साथ खड़ी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व मंत्री शिव डहरिया, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, राजेन्द्र पप्पू बंजारे सहित वरिष्ठ नेता नकटी के प्रभावितों से मिलने पहुंचे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नकटी में गरीबों के घर उजाड़े जाने का कांग्रेस विरोध करती है। 40 सालों से लोग घर बनाकर रह रहे है, सरकार दूसरे जगह विधायकों की कालोनी बना सकती है। नया रायपुर में आप 1 रू. फीट में सैकड़ों एकड़ जमीन एलॉट कर सकते है। वहां पर विधायक कालोनी बना लेते। सरकार गरीब विरोधी है। यह अत्याचार है। हम गरीबों को तत्काल व्यवस्थापित करने की मांग करते है। जिनका मकान तोड़े है, उनको मकान बना कर दे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि परपीड़क भाजपा सरकार की कार्रवाई के कारण नकटी गांव के अनेक गरीब परिवारों के आशियाने उजड़ गए। गरीब और कमजोर वर्गों पर होने वाले किसी भी प्रकार के अन्याय को स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी उनके न्याय और अधिकारों की इस लड़ाई में हर कदम पर साथ है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Bihar News: बिहार में 12-13 जनवरी 2027 को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन, जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, पोर्टल लॉन्च

पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…

16 hours ago

बिहार में 5 लाख रुपये रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले 52 लाख से अधिक रुपये

पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…

16 hours ago

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी, 2.97 लाख का माल बरामद

रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…

17 hours ago

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

18 hours ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

20 hours ago