बिहार

पटना को मिलेगी जाम से मुक्तिः एआई संभालेगा ट्रैफिक की कमान, 10 मिनट में अस्पताल पहुंचेगी एम्बुलेंस

Bihar News, पटना। राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और जाम-मुक्त बनाने के के लिए शनिवार को पथ निर्माण विभाग के सभागार में यातायात जाम के प्रबंधन एवं समाधान विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें यातायात समस्याओं के स्थायी व तकनीक-आधारित समाधानों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य रूप से पटना में लगने वाले जाम की चुनौतियों के समाधान के लिए तकनीकी आधारित यातायात कंट्रोल सिस्टम लागू करने का मसौदा तैयार हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल ने की और मुख्य वक्ता सीआरआरआई के पूर्व निदेशक और आईआईटी बॉम्बे के पूर्व प्रो. पीके सिकदर एवं आर्केडिस आईबीआई ग्रुप के इंडिया ऑपरेशन्स के कंट्री हेड वेंकटा चुंदुरू रहे। इस दौरान आंकड़ों के आधार पर पटना शहर की भौगोलिक संरचना, बढ़ती आबादी और वाहनों का दबाव, अतिक्रमण, ट्रैफिक नियम, यातायात प्रबंधन के समक्ष मुख्य चुनौतियां आदि विषयों पर चर्चा की गई। डाक बंगला, पटना जंक्शन रोड, जीपीओ गोलंबर, एग्जीबिशन रोड, बोरिंग रोड, गांधी मैदान, पीएमसीएच, अशोक राजपथ, सगुना मोड़, अनीसाबाद और बेली रोड जैसे जगहों पर प्रतिदिन पड़ने वाले अत्यधिक यातायात दबाव पर गहन मंथन किया गया।

साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की गंभीरता को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान पटना शहर के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट और समाधानों पर प्रो. पीके सिकदर और श्री वेंकटा चुंदुरू ने के आर्केडिस से तैयार तकनीकी ड्राफ्ट का प्रस्तुतीकरण किया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा एनालिटिक्स और एकीकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से यातायात समस्याओं के स्थायी समाधानों पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में पटना के एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के मौजूदा बुनियादी ढांचे का अधिकतम लाभ उठाते हुए एक इंटेलिजेंस लेयर लागू करने का प्रस्ताव रखा गया।

साथ ही एआई-संचालित मॉडल के माध्यम से 30-40 मिनट पहले ही संभावित ट्रैफिक जाम का पूर्वानुमान लगाकर सिग्नल और डायवर्जन को स्वचालित रूप से समायोजित करने, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए जियोफेंसिंग, वर्चुअल स्टैंड और शेड्यूलिंग के जरिए स्टेशन-क्षेत्रों और बाजारों में अनियंत्रित ठहराव को नियंत्रित करने, पटना मेट्रो स्टेशनों के आसपास होने वाली भीड़ और ड्रॉप-ऑफ को सुचारू रूप से प्रबंधित करने, ट्रैफिक नियंत्रण के लिए तैनात जवानों का अटेंडेंस मॉनीटरिंग सिस्टम लागू करने, दुर्घटना की स्वचालित एआई पहचान, निकटतम एम्बुलेंस को अलर्ट और ग्रीन कॉरिडोर प्राथमिकता के जरिए पीड़ित को 10 मिनट में अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चिक करने, सड़क के किनारों पर अनधिकृत पार्किंग और अतिक्रमण को चिन्हित कर सड़क की प्रभावी चौड़ाई बढ़ाने, बारिश और जलजमाव के दौरान प्रभावित मार्गों की अग्रिम सूचना देकर ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ने ताकि आपातकालीन सेवाएं प्रभावित न हो।

पटना एवं राज्य के प्रमुख शहरी क्षेत्रों में यातायात दबाव कम करने के लिए ठोस एवं क्रियान्वयन योग्य कार्ययोजना तैयार करने आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में बीएसआरडीसीएल के प्रबंध निदेशक, पटना नगर आयुक्त, यातायात पुलिस अधीक्षक, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, जिला प्रशासन, यातायात पुलिस एवं वरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

4 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

4 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

5 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

5 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

5 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

5 hours ago