छत्तीसगढ़, रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में सर्वश्री श्री गजेन्द्र यादव, श्री राजेश अग्रवाल, एवं गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों में विभाग का बंटवारा कर दिया गया है। लखनलाल देवांगन को आबकारी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले यह विभाग सीएम साय के पास था। वहीं तीन नए मंत्रियों में गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग दिया गया है।

राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व​ विभाग संभालेंगे। वहीं ​​​​​​खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास सौंपा गया है।

बता दें कि शपथ लेने वाले तीन मंत्रियों में से राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब पूर्व कांग्रेसी रह चुके हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री डेका ने दिलाई तीन मंत्रियों को शपथ  राज्यपाल श्री डेका ने दिलाई तीन मंत्रियों को शपथ

राज्यपाल श्री डेका ने दिलाई तीन मंत्रियों को शपथ राज्यपाल श्री डेका ने दिलाई तीन मंत्रियों को शपथ

 

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।