बिहार, पटना : मुहर्रम को लेकर बिहार पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इसके साथ ही पर्व से ठीक पहले सख्त आदेश जारी कर दिया गया है। बिना परमिशन किसी भी हाल में ताजिया नहीं निकाले जायेंगे। इसके लिए प्रशासन की अनुमति ली जाएगी. जुलूस के दौरान पोस्टर-बैनर, भड़काऊ नारे, बाइक पर स्टंट, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के साथ अन्य गतिविधियां, जिससे कि सामाजिक शांति भंग हो, उस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा ।
बिहार पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि, आदेश का पालन नहीं करने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही हर जुलूस के आयोजक को कम से कम 5-10 वॉलंटियर की सूची देनी होगी, जो निगरानी में सहयोग करेंगे। बिहार पुलिस की ओर से जुलूस को लेकर कहा गया कि, जिन भी मार्ग से जुलूस गुजरेगा, उस रूट चार्ट की जानकारी देनी होगी। इस पर परमिशन मिलने के बाद ही जुलूस निकाला जाएगा। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि, लाइसेंस के लिए जो आवेदन किया जाएगा, उसमें आवेदकों का नाम, पता, फोन नंबर और फोटो आईडी अनिवार्य है।
डीजे, बैंड आदि की आवाज मानकों के अनुसार हो
वहीं, ताजिया निकालने के दौरान सभी धर्मों और समुदायों के साथ सद्भाव बनाने की अपील की गई है। अन्य गाइडलाइन्स की बात करें तो, डीजे, बैंड आदि की आवाज मानकों के अनुसार हो, किसी धर्म या समुदाय की भावना को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखना होगा, अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी, शराब और अन्य नसीले पदार्थों का सेवन जुलूस के दौरान वर्जित रहेगा, फोटो पोस्ट फॉर्वर्ड नहीं करना है और वाहन के जरिये यातायात में बाधा नहीं होना चाहिए। इस तरह से बिहार पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है।
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…