मध्यप्रदेश, भोपाल : श्रम विभाग ने समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 के पालन के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि समस्त कारखानों, वाणिज्यिक, शासकीय संस्थानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में पुरुष और महिला श्रमिकों को समान कार्य पर समान वेतन देना अनिवार्य है। विभाग ने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में भी किसी प्रकार का लैंगिक भेदभाव ना किया जाए।

इन नियमों का उल्लंघन होने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी या श्रमिक द्वारा जिला श्रम कार्यालय, सीएम हेल्पलाइन पोर्टल, व्हाट्सएप नंबर 07552555582 या टोल फ्री नंबर 18002338888 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।