Spread the love

मध्यप्रदेश न्यूज़, भोपाल : रेलवे रिजर्वेशन (IRCTC Ticket ) टिकट पर पीएम मोदी की फोटो के साथ ऑपरेशन सिंदूर का संदेश छापा गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कोंग्रेस पार्टी के मिडिया हेड मुकेश नायक ने  X पर ट्वीट करके कहा है की, रेलवे टिकट पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और मोदी जी की तस्वीर लगाकर BJP सेना की वीरता का चुनावी हथियार बनाना चाहती है। ये न केवल सेना की कुर्बानी का राजनीतिक उपयोग है, बल्कि हर जवान का अपमान है। पहले इनके नेता बयान देकर सेना की शहादत का सौदा करते थे, अब रेलवे टिकट तक को इवेंटबाज़ी का साधन बना दिया गया है। BJP को देश के शौर्य की नहीं, अपने प्रचार की चिंता है। जनता सब देख रही है — देशभक्ति सिर्फ पोस्टर में नहीं, नीति और नीयत में दिखती है।”

पढ़े टिकट क्या लिखा है …

टिकट पर लिखा है- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है। एक नया पैमाना, न्यू नॉर्मल तय कर दिया है। टिकट के नीचे छोटे अक्षरों में लिखा- पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन 12 मई 2025।

 

 

 

पूर्व सीएम कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने कहा कि मोदी सरकार किस क़दर विज्ञापनजीवी है इसका उदाहरण देखिए कि रेलवे टिकट पर ऑपरेशन सिंदूर को मोदी के विज्ञापन के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। ये सेना के पराक्रम को भी प्रोडक्ट की तरह बेच रहे हैं। इनसे देशभक्ति नहीं सौदेबाज़ी ही हो सकती है।