बिहार, पटना : जनता दल (यू0) के प्रदेश कार्यालय, पटना में रविवार को आयोजित मिलन समारोह के दौरान श्री गौरव गिरी एवं श्रीमती गुड़िया कुमारी के नेतृत्व में फुलवारी शरीफ से कई साथियों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक ने सभी नवागंतुकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर पटना जिला प्रभारी श्री मनोरंजन गिरी, महानगर अध्यक्ष श्री आसिफ कमाल, श्री प्रियरंजन पटेल, श्री रामप्रवेश सिंह एवं श्री कमलेश कुमार सिंह की भी उपस्थिति रही।
इस दौरान श्री ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि राजद के शासनकाल में शिल्पी-गौतम और चंपा विश्वास कांड जैसी भयावह घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अब वही लोग ‘माई-सम्मान योजना’ के नाम पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद एक ऐसा दल है जो अपने परिवार से आगे नहीं सोच सकता, जबकि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार की 14 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हुए उनके उत्थान और सम्मान के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उन्होंने नवशामिल साथियों से अपील की कि वे नीतीश सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाएं।
राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का बीते दो दशकों का कार्यकाल पूरी तरह से दलित, शोषित और वंचित समाज के कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की दूरदर्शी नीतियों का असर आज जमीन पर साफ दिखाई देता है। उन्होंने राजद सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि डाॅ0 भीमराव अंबेडकर की तस्वीरों के साथ अपमानजनक व्यवहार कर उन्होंने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है, जिसे प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से श्री विशाल कुमार, श्री प्रिंस कुमार, श्री संतोष यादव, श्री धीरज यादव, श्री नीतीश पासवान एवं श्री राजु कुमार शामिल रहे।
पटना: Bihar. बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने…
पटना: Bihar. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी…
रायपुर। Raipur crime news. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के दौरान लक्ष्मी पूजन…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…