खेल

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला खिताब मैनपाट टाइटंस के नाम, फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराया

Spread the love

Report by, Ali Ahmad. रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन को अपना चैंपियन मिल गया है। रविवार (1 नवंबर) को रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में मैनपाट टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही मैनपाट टाइटंस ने लीग के पहले ही सीजन में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

रोमांचक मुकाबले में मैनपाट टाइटंस ने मारी बाजी

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले क्वार्टर में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के अभिषेक यादव ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद मैनपाट टाइटंस के प्रहलाद राजभर ने गोल कर मुकाबले में बराबरी हासिल की।

तीसरे क्वार्टर में संदीप ठाकुर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैनपाट को बढ़त दिलाई। हालांकि संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के सारिख अहमद ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया।

आखिरी क्वार्टर में मैनपाट टाइटंस ने शानदार वापसी करते हुए आक्रामक खेल दिखाया। मोहित नायक ने लगातार दो गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। इस तरह मैनपाट टाइटंस ने 4-2 से मुकाबला जीतकर छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री मांडविया ने सौंपी ट्रॉफी

फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने विजेता मैनपाट टाइटंस और उपविजेता संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजन प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का अवसर देते हैं।

21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन में कुल 21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई थी। इसमें विजेता मैनपाट टाइटंस को 11 लाख रुपये और उपविजेता संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 6 लाख रुपये प्रदान किए गए।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश की छह टीमों ने हिस्सा लिया। लीग का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया था और इसे हॉकी इंडिया की मान्यता प्राप्त थी।

समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गृह मंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और लीग के एंबेसडर एवं पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह सहित कई अतिथि मौजूद रहे।

.

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

5 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

6 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

8 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

8 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

8 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

9 hours ago