छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शक्कर कारखानों के स्वप्नदृष्टा थे जोगी: शक्कर कारखानों का निजीकरण, किसान विरोधी तुग़लकी फ़रमान – अमित

रायपुर। क्षेत्रीय राजनीतिक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने राज्य सरकार द्वारा सहकारी शक्कर कारखानों के निजीकरण के फैसले को “किसानों के साथ अन्यायपूर्ण और तुग़लकी फ़रमान” बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा सूरजपुर, बालोद और अब कवर्धा के पंडरिया स्थित शक्कर कारखानों के निजीकरण का सरकार का निर्णय हज़ारों गन्ना किसानों, मजदूरों और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी साबित होगा। पंडरिया शक्कर कारखाने में 7,250 से अधिक किसान गन्ना बेचते हैं, जिनका 53 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है । निजीकरण से इन किसानों को समर्थन मूल्य न मिलने और मुनाफे से वंचित होने की आशंका है।

उन्होंने कहा निजीकरण से कारखानों में कर्मचारियों की संख्या कम होगी, जिससे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैलेगी। पंडरिया कारखाना क्षेत्र के हजारों परिवारों की आजीविका का आधार है । उन्होंने कहा किसानों को आर्थिक रूप से मज़बूत करने राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी शक्कर कारख़ानों के स्थापना के स्वप्नदृष्टा थे। सहकारी शक्कर कारख़ाने स्थानीय विकास, रोजगार और किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करता है, जबकि निजीकरण केवल मुनाफे पर केंद्रित होगा । सरकार ने सहकारी कारखानों को घाटे का झूठा बहाना देकर निजीकरण की प्रक्रिया शुरू की है। बैठकों में यह स्वीकार किया गया कि बालोद और सूरजपुर के कारखानों को “घाटे में” बताया गया, लेकिन इन्हें सुधारने के बजाय निजी हाथों में सौंपा जा रहा है ।

अमित जोगी ने इस फैसले का पुरज़ोर विरोध किया है और सरकार की इन नीतियों को “किसान-विरोधी” बताया । अमित जोगी ने सरकार से तत्काल निजीकरण की प्रक्रिया रोकने और किसानों के बकाया भुगतान जारी करने और शक्कर कारखानों को मजबूत करने के लिए तकनीकी उन्नयन, प्रबंधन सुधार और किसानों के साथ समन्वय बढ़ाने की माँग की है। उन्होंने कहा सरकार बेरोजगारी बढ़ाने और किसानों को लूटने का षड्यंत्र रच रही है। निजीकरण से कारखानों का मुनाफा कॉर्पोरेट घरानों को जाएगा, जबकि किसानों को उनके हक से वंचित किया जाएगा।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 8 दिन में दुनियाभर में कमाए 1033 करोड़ रुपये, 1000 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

Ramayana movie: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

2 hours ago

Raipur Fire News: भनपुरी स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में…

3 hours ago

Chhath Puja 2026: आस्था के महापर्व छठ की धूम, सूर्य देव की उपासना में जुटें श्रद्धालु

पटना। Chhath puja. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई…

3 hours ago

Neha Bora News: एक अकेली नेहा बोरा ने केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया? सड़कों से संसद तक गूंज रही छात्र नेता की आवाज

नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…

16 hours ago

Jyoti Singh News: बलिया कोर्ट पहुंचीं ज्योति सिंह, बोलीं- पैसा का पावर दिखा रहे हैं पवन सिंह, पति-पत्नी विवाद में फिर बढ़ी हलचल

पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…

17 hours ago

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, विधायक ने दी सफाई

पटना। बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर एक…

17 hours ago